जंदाहा: 469 अंक वाले छात्र ने उठाया सवाल, बिहार बोर्ड पर लगाया 467 अंक वाले को सत्यापन के लिए बुलाने का आरोप
वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड से बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक दसवीं के छात्र आदित्य कुमार ने परिणाम में विसंगति का आरोप लगाते हुए बोर्ड की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।आदित्य कुमार का कहना है कि उसे 500 में से 469 अंक प्राप्त हुए हैं, लेकिन उससे कम अंक पाने वाले छात्र को सत्यापन के लिए पटना बु