बाह: रीछापुरा में नहर में डूबकर किसान की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रीछापुरा में गुरुवार रात खेत पर जाते समय किसान सोनेलाल (40) की नहर में गिरकर मौत हो गई। बताया गया है कि वह टार्च लेकर खेत जा रहे थे। नहर पार करने के लिए रखे सीमेंट के लट्ठे से गुजरते समय पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए। देर रात राहगीरों को नहर में टार्च की रोशनी दिखाई देने पर घटना का पता चला। शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने बता