महोबा: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर महोबा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न, भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़े और मिठाई दी गई
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 महोबा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। तीन राज्यों के चुनावी नतीजों ने बुंदेलखंड के इन कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता न केवल झूम रहे हैं, बल्कि एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व का आभार जता रहे हैं। पटाखे फोड़कर जमकर नाचते हुए जश्न मनाया जा रहा है।