मंझनपुर: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट बनी संजीवनी, 8000 से अधिक बार हुआ उपचार
कौशाम्बी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। चालू वर्ष में अब तक यहां आठ हजार से अधिक डायलिसिस की जा चुकी हैं। प्रतिदिन औसतन 30 से 35 मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में यूनिट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।