अरनोद: जनगणना मकान सूचीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिलाई गई गोपनीयता व निष्पक्षता की शपथ
भारत जनगणना आयोग एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन तथा अरनोद तहसीलदार नितिन मेरावत के सानिध्य में तहसील अरनोद के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए जनगणना मकान सूचीकरण कार्य का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उपखंड अरनोद के मॉडल स्कूल नागदेडा में आयोजित बैच-5 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अतिरिक्त चार्ज अधिकारी निलेश कुम