बक्सर: बक्सर में 'तालिबानी सजा': चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, 17 पर मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में कानून को हाथ में लेकर 'तालिबानी सजा' देने का मामला सामने आया है। 12 अप्रैल 2026 को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में बेटानी यादव को पेड़ से अर्धनग्न कर उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो 15 अप्रैल, बुधवार को वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वह चोरी के लिए आया था।