शंभूगंज बाजार के प्रशांत कृषि केंद्र में उर्वरक निरीक्षक कृष्णकांत को बंधक बनाए जाने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें प्रशांत कृषि केंद्र के प्रोपराइटर शिव शंकर प्रसाद सिंह के पुत्र सिंटू कुमार व कन्हैया कुमार आरोपी बनाया गया है। बुधवार को दोपहर बाद करीब 1 बजे थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।