ताखा: ताखा क्षेत्र में बारिश से धान की फसल को मिली राहत, सरुवा और कीटों के असर से मिलेगी निजात, पैदावार बेहतर होने की उम्मीद
Takha, Etawah | Sep 25, 2026 ताखा क्षेत्र में बारिश से धान की फसल को मिली राहतः सरुवा और कीटों के असर से मिलेगी निजात, पैदावार बेहतर होने की हुई उम्मीद आपको बताते चले लगातार हुई झमाझम बारिश ने धान की फसल के लिए संजीवनी का काम किया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस समय धान की फसल में बालियां निकलने और दाना भरने की अवस्था चल रही है, जिसे नमी की जरूरत होती है।