चांदपुर: नूरपुर के गांव चांगीपुर में गोकशी की घटना में लिप्त फैजान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया
बिजनौर में शनिवार रविवार की रात्रि में करीब 12:00 बजे चांगीपुर में 18 जून को हुई गोकशी की घटना में लिप्त फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभियुक्त चकमा देखकर पुलिस को फरार हो गए। फैजान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांव के जगपाल और हसन के बीच रंजिश है। जगपाल ने उन्हें पैसे देकर बछड़े का वध कराया था ताकि हसन को फंसा सके