चौगाईं: सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता पाने वाले चौगाईं के फुटबॉलर को विधायक ने किया सम्मानित
Chaugain, Buxar | May 29, 2026 चौगाईं गांव के युवा फुटबॉलर आशुतोष कुमार सिंह को शुक्रवार की सुबह 10 बजे डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने सम्मानित किया। विधायक ने उसे 11000 की प्रोत्साहन राशि भी दी। बता दे कि चौगाईं के लाल आशुतोष कुमार सिंह ने भारतीय फुटबॉल में एक नया इतिहास रचते हुए अपने पहले ही प्रोफेशनल प्रयास में आई लीग 3 का खिताब जीत लिया है।