बहराइच: जिलाधिकारी ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महाराजा सुहेलदेव के विजय उत्सव के मौके पर विकासखंड चित्तौरा अंतर्गत चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 पर 24 मई को आयोजित होने वाले विजय उत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का जिले के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।