हरसूद: हरसूद पुलिस ने 12 साल बाद ₹79,52,160 की शराब की नष्ट
Harsud, Khandwa | May 20, 2026 करीब 12 साल पहले 2014 में हरसूद पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा था तथा करीब 12 सालों से शराब पुलिस थाना हरसूद में रखी हुई थी। न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार शाम 6 बजे के लगभग 11 023.8 बल्क लीटर शराब को हरसूद पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 79 लाख 52160 रूपए है।