कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को हूल दिवस मनाया गया। अमर वीर शहीद सिदो, कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने हूल जोहार के उद्घोष के साथ वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान को नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने कहा कि हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक अध्याय है।