कायमगंज: कायमगंज अचरा मार्ग पर स्थित परचून की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज कोतवाली के गांव पितौरा निवासी अनीस मंसूरी पुत्र मुन्ना मंसूरी की परचून की दुकान अचरा मार्ग पर अनवर खा के बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के बाहर सड़क के किनारे है।देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लागकर रजनीगंधा, कमलापसंद, सिग्नेचर सहित विभिन्न ब्रांड के गुटखा पान मसाला और ₹45000 की सिगरेट का नया स्ट्रॉक, कोल्ड ड्रिंक और ₹1700 नगद लेकर फरार हो गए।