फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित एक ढाबा के पास सड़क पार कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित बिशन ढाबा पर कार्यरत एक मजदूर सोनवीर ढाबा से कुछ लेने के लिये बाहर निकला था सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त मजदूर व बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।