फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र आकाशवाणी रोड पर पतंग उडाते समय छत से गिरा बच्चा बेहद नाजुक, सरकारी ट्रामा से ले गये प्राइवेट
थाना रामगढ क्षेत्र आकाशवाणी रोड निवासी 12 वर्षीय उजैफ अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरा किसी तरह छत से नीचे आ गिरा। गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर गये। यहां पर सिटी स्कैन कराने के बाद चिकित्सक आगरा रैफर करने की तैयारी कर रहे थे, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। परिजन बच्चे को प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर गये।