फिरोज़ाबाद: बहू से झगड़ा होने पर घर से बाहर निकली 1 महिला की सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड पर सड़क हादसे में हुई मौत
थाना सिरसागंज क्षेत्र के नादउ निवासी 61 वर्षीय पान कुमारी पत्नी उम्मेद सिंह का घर में बहू से झगड़ा हो गया था और घर से बाहर निकलीं थी। इस दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड पर सड़क हादसे में किसी वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।