फिरोज़ाबाद: थाना रिजावली क्षेत्र खुशालपुर में मकान की दीवार गिरने से बाहर खेल रहीं तीन बालिकायें दबकर घायल, एक गंभीर
थाना रिजावली क्षेत्र खुशालपुर निवासी नरेंद्र की सात वर्षीय बेटी जान्हवी अपने पक्के मकान के बाहर टीन के नीचे पडोस की दो अन्य बालिकाओं शालू और दुर्गा पुत्री महाराज सिंह संग खेल रही थी। उसके पिता के मुताबिक उसी दौरान पक्के मकान की दीवार गिर पड़ी। जिसमें तीनों बालिकायें दब गई। तीनों घायल हो गई।जान्हवी गंभीर बताई गई।