सिमडेगा में भ्रष्टाचार एवं गड़बड़ी की शिकायत के बाद डीसी कंचन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। मनरेगा के तहत संविदा पर कार्यरत रोजगार सेवक और बीपीओ को कार्य मुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को 2 बजे डीसी ने बताया की मनरेगा एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने के आरोप के बाद अधिकारियों के द्वारा किए गए जांच रिपोर्ट पर करवाई की गई है।