विदिशा नगर: विदिशा नगर में पेयजल की भीषण समस्या, नपा अध्यक्ष ने बढ़ाये पांच टैंकर, अब 20 फेरे बढ़ेंगे, मिलेगी राहत
विदिशा मे भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच पेयजल की खासी परेशानी देखी जा रही है। खासतौर पर टीलाखेड़ी, सांवरिया कॉलोनी, आचार्य कॉलोनी, आमवाली कॉलोनी करैयाखेड़ा रोड और कुछ अन्य जगहों पर पाइपलाइन न होने से पूरा क्षेत्र टैंकरो के भरोसे था, पानी और टैंकर की मांग बढ़ने से यहां हालात और ज्यादा बिगड़ गए है। इससे निपटने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 हुई आपात बैठक।