बीकानेर: पीबीएम में प्रसूता की मौत से बढ़ा विवाद, मोर्चरी के बाहर कांग्रेस ने किया विरोध
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले ने शुक्रवार को नया और गंभीर मोड़ ले लिया। उपचाराधीन एक प्रसूता की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनका