बक्सर: बक्सर स्टेशन के आधुनिकीकरण पर 26.35 करोड़ खर्च होंगे, यात्री सुविधाएं होंगी बेहतर
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री सुविधाओं से लैस बनाने के लिए रेलवे ने करीब 26.35 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत स्टेशन के पुनर्विकास, सुंदरीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्टेशन के उत्तर दिशा के मुखौटे और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा।