राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले में 9 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले में 9 फरार गिरफ्तारी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी गिरफ्तार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया हैं।