राजनांदगांव: कलेक्टर जितेंद्र यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने समय सीमा के बाहर के राजस्व प्रकरणों एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का त्वरित निराकरण को लेकर एसडीएम,तहसीलदार और नायब तहसीलदार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली,इस दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।