सीतापुर: ग्राम सरमना में बैगा समाज एवं सरपंचों की बैठक में सीतापुर के MLA रामकुमार टोप्पो अतिथि के रूप में शामिल हुए
बतौली क्षेत्र के ग्राम सरमना ग्राम पंचायतों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक पूजा पद्धति, बैगा परंपरा और स्थानीय संस्कृति को संजोने के उद्देश्य से एक विशेष ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में चोरकी पानी धाम के अध्यक्ष एवं (भाजपा) के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।