अम्बाला: जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. शालीन ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते मतगणना केन्द्रों व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपयुक्त डॉक्टर शालीन ने लोकसभा आम चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यूटी धैर्य, ईमानदारी पारदर्शिता व बिना झुकाव के करते हुए चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाएं।