अम्बाला: बेटे की गिरफ्तारी को लेकर मोहड़ा मंडी में किसान नेता जय सिंह ने कहा- देश के लिए नवदीप काम आया, मेरे लिए गर्व की बात
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 बेटे की गिरफ्तारी को लेकर नवदीप सिंह के पिता किसान नेता जय सिंह जलबेड़ा ने मंच से एलान किया है कि अगर मेरा बेटा देश के काम आया तो मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम उस कौम से आते हैं जिसने देश को और पंथ को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।