अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, फौज से रिटायर्ड था मृतक
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 किसानों के चल रहे आंदोलन में आज सुबह एक और किसान की मौत हो गई है। किसान दया सिंह अमृतसर के गांव का निवासी था और काफी दिनों से आंदोलन में मौजूद था। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 48वे दिन आज तरसिक्का, बाबा बकाला अमृतसर के निवासी दया सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की मौत हो गई। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लगेगा।