अम्बाला: पुलिस ने नवदीप जलबेरा व साथी का एक और दिन का लिया रिमांड
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 2 दिन के रिमांड के बाद आज एक बार फिर वाटर कैनन बाय नवदीप जलबेड़ा और उसके साथी गुरकीरत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पेशी के दौरान पुलिस ने किसान आंदोलन के लिए विदेशी फंडिंग की बात कही है जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने चार दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन का रिमांड मंजूर किया है।