चितरंगी: गढवा थाना क्षेत्र के मौहरिया मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा थाना क्षेत्र के मौहरिया मोड पर अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक का शव खून से लथपथ सड़क पर मिला है पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।गढ़वा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पटेहरा निवासी बबलू साकेत पिता रामसनेही साकेत उम्र 20 वर्ष को अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत।