फतुहा: डुमरी गांव के पास नदी किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Fatwah, Patna | Apr 28, 2026 फतुह थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास नदी किनारे अज्ञात अधेड़ कशव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीण की सूचना पर फतुहा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस मामले को कई एंगल से जांच करते हुए शव की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से प्रयास कर रही है।