छबड़ा: हरनावदा शाहजी में सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई आयोजित, त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई
Chhabra, Baran | Mar 30, 2025 हरनावदाशाहजी. कस्बे के थाना परिसर में थानाधिकारी बृजेश सिंह एवं नायब तहसीलदार त्रिलोक शर्मा की अध्यक्षता मे त्यौहारों को लेकर सीएलजी और शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी ने सभी सदस्यों से ईदुलफित्र, हिन्दू नववर्ष, गौतम जयंती, जय गुरुदेव जागरूकता रैली सहित अन्य त्यौहारों को लेकर सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।