🌾 *कृषि टास्क फोर्स, जिला उर्वरक निगरानी समिति एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन *
समाहरणालय, खगड़िया के सभागार में जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, *श्रीमती श्रेया श्री* एवं माननीय जिला परिषद अध्यक्ष *श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव* की संयुक्त अध्यक्षता में आज कृषि टास्क फोर्स, जिला उर्वरक निगरानी समिति एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों को *केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), ड्रोन के माध्यम से फसलों में छिड़काव, मिट्टी जाँच, जैविक खेती, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन* से जोड़ने तथा योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने को लेकर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला उर्वरक निगरानी समिति के तहत *उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं* के साथ जिले में उर्वरक की उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
बैठक में *जिला कृषि पदाधिकारी श्री अजीत कुमार पासवान,कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक क़ृषि अभियंत्रण, सभी सहायक निदेशक, अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी*, उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि, थोक उर्वरक विक्रेता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य जिले में कृषि गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, उर्वरकों एवं सरकारी सुविधाओं का *समयबद्ध एवं सुगम लाभ* सुनिश्चित करना रहा।
🌱 *किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र का सतत विकास—प्रशासन की प्राथमिकता।*
#Khagaria #Agriculture #KrishiTaskForce #PMKisan #KCC #Fertilizer #AgricultureDevelopment #Bihar #कृषि_टास्क_फोर्स #पीएम_किसान #खगड़िया
#Khagaria #Agriculture #KrishiTaskForce #PMKisan #KCC #Fertilizer #AgricultureDevelopment #Bihar #कृषि_टास्क_फोर्स #पीएम_किसान #खगड़िया#DistrictAdministrationKhagaria
Khagaria, Bihar | Sep 23, 2026