मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में फर्जी हड्डी जोड़ केंद्र पर छापा, क्लिनिक हुआ सील, उठे बड़े सवाल
नेहरू नगर में बिना डिग्री और बिना पंजीकरण के संचालित बताए जा रहे एक कथित हड्डी जोड़ केंद्र पर एसडीएम श्वेता साहू और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके से हड्डी जोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले, जबकि संचालक नहीं मिला। प्रशासन ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य कथित अवैध क्लिनिकों, पैथोलॉजी ल