बड़ौत: CO बड़ौत अंशु जैन ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | May 2, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।