महनार: गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने बहलोलपुर दियारा नाव से पहुंचीं जिलाधिकारी
जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने गहन-पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत मतदाताओ को जागरूक करने व बूथ निरीक्षण के लिए मंगलवार को महनार प्रखण्ड के हसनपुर,दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या -07-08 बहलोलपुर (दियारा क्षेत्र ,चारों ओर गंंगा से घिरा टापू) का निरीक्षण तेेज लहर के बीच नाव व सुदूूर मार्ग को ट्रैक्टर के माध्यम से किया गया।