महनार: ग्रुप लोन के नाम पर बड़ा फर्जीबाड़ा, सैकड़ों महिलाओं के नाम से निकाली गई एक करोड़ से अधिक की राशि
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिन्दबारा पंचायत के लोदीपुर लखराज गांव में दो सौ से ढाई सौ महिलओं के नाम पर ग्रुप लोन का एक करोड़ से अधिक रुपया अवैध तरीके से बैंक खाता से निकाले का मामला सामने आया है।मामला सामने आने के बाद ठगी की शिकार महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुय दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग किया।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।