नीमच नगर: नीमच के इंदिरा नगर में पहली बार रावण दहन, 21 फीट का पुतला जलाया गया, बड़ी संख्या में लोग जुटे
नीमच शहर के इंदिरा नगर में रविवार रात को पहली बार 21 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। यह आयोजन मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर द्वारा गठित मां शीतला माताजी मंदिर दशहरा उत्सव समिति ने किया, जो ऐतिहासिक रहा।मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर के सदस्यों द्वारा पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। मेले में खाने-पीने की दुकाने,बच्चों के लिए झूले और चकरी लगे थे।