नीमच नगर: टाउन हॉल नीमच में गूंजे सुर, हार्मनी संगीत संस्था के कार्यक्रम में झूम उठा नीमच
रविवार को शाम 7:00 बजे करीब हार्मनी संगीत एवं कला संस्था द्वारा टाउन हॉल नीमच में “सफर सुरों का” नामक मनमोहक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। सुरों की इस शाम में श्रोताओं ने संगीत का अद्भुत आनंद लिया और तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से समाज म