फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच में माइनिंग टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने हत्या का प्रयास और माइनिंग के मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित, साहिल तथा टिंकू का नाम शामिल है।