मानिकपुर: रानीपुर टाइगर रिजर्व के मरवरिया जंगल में भीषण आग, वन विभाग पर उठे सवाल
बुधवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट के मानिकपुर स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व के मरवरिया दाई जंगल में भीषण आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी पत्तियों से आग तेजी से फैली, जिससे वन संपदा को नुकसान हुआ। धुएं के गुबार दूर तक दिखे। वन्यजीवों पर खतरा बना रहा। रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।