इंदौर: चंदन नगर में क्रिकेट को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Indore, Indore | Apr 26, 2026 रविवार 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चंदन नगर टीआई तिलक करोले ने बताया की विवाद कव्वाली को लेकर नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने की बात पर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय छात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, फरियादी फरहान अब्बासी जो कि कक्षा 12वीं का छात्र है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।