मुसाफिरखाना: जैनबगंज से सुजानपुर रोड पर पलटा गैस सिलेंडर लदा वाहन, गैस सिलेंडर उतारकर वाहन को निकाला गया बाहर
अमेठी जनपद के बाजारशुकुल विकासखंड के जैनबगंज सुजानपुर रोड पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा वाहन रोड पर गड्ढे होने के चलते पलट गया।ग्रामीणों द्वारा गैस सिलेंडर उतरवाकर बल्ली लगाकर पलटे हुए गैस सिलेंडर वाहन को बाहर निकलवाया गया।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सड़क के निर्माण के समय डंफरो के आवागमन से सड़क ध्वस्त हो गई थी।जिम्मेदारों द्वारा जर्जर सड़क नही बनाई गई।