मुसाफिरखाना: मुसाफिरखाना कस्बा के नहर के पास अपाचे बाइक व बोलेरो में हुई जोरदार टक्कर,अपाचे बाइक सवार 2 लोग गम्भीर रूप से घायल।
अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कस्बा के नहर के पास अपाचे बाइक व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें अपाचे बाइक पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सी एच सी मुसाफिरखाना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया है।