मुसाफिरखाना: बाजारशुकुल थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में विधायक सुरेश पासी ने सीओ के साथ सुनी फरियादियों की समस्याएं
अमेठी जनपद बाजार शुकुल थाना परिसर में शासन के निर्देश पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी ने सीओ अतुल कुमार सिंह के साथ आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर व शिकायती पत्र,प्रार्थना पर लेकर सम्बंधित को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान सभी राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे।