मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के मीरमऊ गांव के पास गोमती नदी में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस।
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के मीरमऊ गांव के पास गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल पुलिस ने शव को गोमती नदी से बाहर निकलवाकर शव के पहचान के प्रयास में जुट गई है।अभी शव की पहचान नही हो सकी है।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।