कानपुर: बेकनगंज में अंडा कारोबारी ने टेनरी संचालक समेत 8 लोगों पर ₹3.30 करोड़ की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
बेकनगंज में अंडा कारोबारी ने 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में वर्ष 2005 में रिलीज फिल्म ताजमहल के सह-निर्माता एवं टेनरी संचालक इरशाद आलम समेत आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार 1 बजे एफआईआर दर्ज कराई है। धोखाधड़ी जमीन बेचने के नाम पर की गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई।