दतिया: सालोन तिराहे पर आंधी में टपरे से पटिया गिरने से पिपरौआ कलां निवासी अधेड़ घायल, अस्पताल रेफर
Datia, Datia | Apr 4, 2026 दतिया के सालोंन तिराहे पर तेज आंधी के चलते शनिवार शाम करीब 05 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिपरौआ कलां निवासी संजय पुत्र राजेन्द्र शर्मा आंधी से बचने के लिए सालोंन तिराहे पर एक टपरे के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण टपरे पर रखा लोहे का पटिया अचानक गिर पड़ा और सीधे उनके ऊपर आ गिरा।