झाझा: अष्टमी पर झाझा के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Jhajha, Jamui | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को झाझा के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी दुर्गा मंदिर, बारोवारी दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट में सुबह से भक्तों की कतारें लगी रहीं। बड़ी दुर्गा मंदिर में अहले सुबह से 4 बजे से ही दूर-दराज के श्रद्धालु पहुंचने लगे और पूजा के लिए कतार में लग गए। कई भक्त उला