गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 50 होटल, 30 अस्पताल और 7 कोचिंग संस्थान विभाग के निशाने पर, सीलिंग की तैयारी शुरू
बिहार में अग्नि सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया जिले में अग्निशमन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला फायर ऑफिसर अमन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे बताया की जिले के होटल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की जा रही है।